भास्कर न्यूज| जलालपुर कोपा नगर पंचायत के हरदे छपरा गांव के खेल मैदान में आयोजित एकदिवसीय प्रदर्शनी मैच में पुलिस एकादश ने जनप्रतिनिधि एकादश को छह विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। पुलिस सप्ताह दिवस के मौके पर आयोजित मैच में जनप्रतिनिधि एकादश ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जनप्रतिनिधि एकादश ने 8 ओवरों में 5 विकेट खोकर 40 रन बनाए। जनप्रतिनिधि एकादश का नेतृत्व चेयरमैन प्रतिनिधि बुस्तामी खां कर रहे थे।वहीं पुलिस एकादश का नेतृत्व कोपा थानाध्यक्ष पिन्टु कुमार ने किया। कोपा पुलिस जबाबी पारी खेलते हुए 35 गेंद पर ही 4 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.