बता दें कि इन आरोपियों ने चैनपुरा में कन्याशाला के पास पहले शराब पी और फिर वार्ड की महिलाओं, पुरुषों को गालियां दी थीं और हथियार लहराए थे। इसका विरोध करने पर पवन पटेल पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। उसके बाद वार्ड के सैकड़ों लोगों ने हिंदू संगठन के लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर विरोध जताते हुए अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। मामला दर्ज कर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी पकड़ लिया था और शेष आरोपी भाग निकले थे। जिनकी पुलिस तलाश कर रही थी। गुरुवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया।
ये भी पढ़ें- आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के बयान पर अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी, 20 जनवरी तक पेश करने के निर्देश
सैकड़ों लोगों ने किया था प्रदर्शन
बुधवार सुबह आरोपियों ने शराब पीकर इलाके में हथियार लहराकर दहशत फैलाई थी। यह इनका रोज का काम हो गया था। इनकी शराबखोरी के चलते स्कूल जाने वाली छात्राएं और महिलाओं में काफी दहशत थी। तब एक युवक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया था। तब वार्ड के सैकड़ों लोगों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.