राजधानी में दिल्ली में हर्ष विहार स्थित मंडोली श्मशान घाट से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक युवक का शव चिता से उठाकर कब्जे में लिया। बाद में शव को जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। दरअसल क्रिया करवा रहे पंडित ने जब मृतक के चेहरे से कपड़ा हटाया तो उसके गले पर गहरे काले निशान देखकर उन्हें शक हुआ। उनकी सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। सख्ती से पूछताछ में पता चला कि भारत उर्फ कालू (28) नामक युवक ने अपनी कोंडली, गाजीपुर स्थित ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
पोस्टमार्टम से बचने के लिए सीधे शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा था। कालू परिजनों के साथ हर्ष विहार सेकेंड में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। 20 फरवरी को कोंडली स्थित इसकी ससुराल में साली की शादी थी। वहां किसी बात पर नाराज होकर कालू ने फंदा लगा लिया। परिजन शव हर्ष विहार ले आए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.