धर्मेंद्र योगी पर इतने आपराधिक प्रकरण दर्ज
जानकारी के अनुसार, आरोपी धर्मेंद्र योगी पर कुल 12 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। हाल ही में उसने एक व्यक्ति से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी और पैसे न देने पर पीड़ित के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी शिकायत पर महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें- नव वर्ष और तिल चतुर्थी पर खजराना मंदिर में खास तैयारी, एंट्री का टाइम जारी, नए नियम जान लें
बरगुण्डा गैंग पर भी कसा शिकंजा
पुलिस ने बरगुंडा गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में दर्जनों अपराध दर्ज है। पुलिस ने इन्हें सबक सिखाने के लिये थाना क्षेत्र में सार्वजनिक परेड कराई। जहां-जहां इनका आतंक था वहीं पर उनकी हेकड़ी निकाली गई, साथ ही अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है के नारे लगवाए गए। एडिशनल एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि चिमनगंज मंडी पुलिस ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए आज कार्रवाई करते हुए आतंक का पर्याय बन चुकी बरगुंडा गैंग के शातिर बदमाश सूरज यादव, चंचल उर्फ चवन्नी और अर्जुन बरगुंडा को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में तीस-तीस से अधिक आपराधिक प्रकरण दर्ज है। जिसके चलते उनको गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पकड़ाए बदमाशों को सबक सिखाने के लिए शाम को थाना क्षेत्र में पैदल घुमा कर सार्वजनिक परेड कराई, ताकि इनका क्षेत्र में खौफ खत्म किया जा सके। एएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि अब गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की रडार पर है। उन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.