आगरा के थाना जगदीशपुरा के एंथम अपार्टमेंट निवासी दामा यादव के इंस्टाग्राम पर पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातों की ऑडियो के साथ कार दौड़ाते वीडियो मंगलवार को वायरल हुए थे। पुलिस ने संज्ञान लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार रात पुलिस ने आरोपी की तीन कारें सीज कर दी हैं।
मंगलवार को एंथम निवासी दामा यादव के इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए दो वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए थे। वीडियो में बिना नंबर की कार पर सपा का झंडा लगा हुआ दिख रहा था और बैकग्राउंड में 10 हजार में इंस्पेक्टर और एक लाख में पूरा थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं, डायलॉग की ऑडियो थी।
कारों पर लाल और नीली बत्ती लगाकर तेज गति से दौड़ाया जा रहा था। पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक बातों का वीडियो पोस्ट करने का पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने संज्ञान लिया था। एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि आरोपी पर पुलिस ने अपनी ओर से एमवी एक्ट समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। बुधवार रात आरोपी की एक इंडीवर और दो पोलो कार पुलिस ने सीज की हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.