धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम गुलाटी में चार बच्चों के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में ब्लॉक इंचार्ज मुरली कृष्णा और सहायक महादेव यादव के अलावा फर्राना मशीन के चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125(ए) और 125(बी) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और आगे की जांच जारी है।
दरअसल ग्राम गुलाटी के कालाभाटा में 28 जनवरी देर शाम को पेयजल योजना के लोहे के पाइप के नीचे दबने से चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का इलाज इंदौर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घायल बच्चों में कुंदन (10) पिता हरि, नंदनी (8) पिता बिलाम अम्लियार, लखन (8) पिता बिलाम अम्लियार और रोहन (6) पिता विनोद बामनिया शामिल हैं। ये सभी ग्राम कालाभाटा, जाजमखेड़ी के निवासी हैं। घटना में तीनों बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में जारी है।
ये भी पढ़ें- स्कूलों के बाहर ‘इत्र की शीशी’ वाले की दहशत, पुलिस ने पकड़ा तो सामने आई हैरान कर देने वाली वजह
मनावर विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने निर्माण कंपनी के ठेकेदार की लापरवाही पर धार एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। उपनिरीक्षक शरद बर्डे के अनुसार, ग्राम कालाभाटा में खाली जगह पर जल जीवन मिशन योजना के तहत लोहे के पाइप रखे हुए थे। आरोप है कि आरोपियों ने इन पाइपों को वायल स्टॉक यार्ड से लाकर फर्राना मशीन के चालक की ओर से लापरवाही और उपेक्षापूर्ण तरीके से एक के ऊपर एक रखवाया था। बच्चे इन पाइपों पर खेल रहे थे, तभी पाइप फिसलने से वे उनके नीचे दब गए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.