जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भद्रवाह इलाके में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक हेड कांस्टेबल और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा भद्रवाह के बस्ती गांव के पास उस समय हुआ जब एक आल्टो कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरी। हादसे में जम्मू-कश्मीर पुलिस के हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल जुल्फिकार अली ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। कार में उनके दोनों बच्चे भी मौजूद थे, जो इस दुर्घटना में घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायल बच्चों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.