बलौदाबाजार पुलिस ने 27 दिसंबर को पलारी थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर छेरकापुर रोड स्थित ग्राम अमेरा के पास शनिवार को की गई।
पुलिस को जानकारी मिली थी कि दो व्यक्ति एक सफेद स्कूटी पर गांजा लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पलारी थाने के उप-निरीक्षक (एसआई) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मिलकर नाकाबंदी की। आरोपियों को रोककर तलाशी लेने पर उनके पास से 2.004 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 19 वर्षीय विशाल साहू शामिल है। पुलिस ने बताया कि दूसरा आरोपी नाबालिग है। बरामद गांजे की कीमत लगभग 16,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.