दमोह में नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस ने कड़ी निगरानी रखी है। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देश पर मंगलवार रात शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस अभियान का उद्देश्य शराब पीकर या तेज गति से वाहन चलाने के कारण होने वाली हादसों को रोकना है। पुलिस ने आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ कर उनकी जानकारी भी जुटाई।
मंगलवार देर रात सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार और यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। मारुताल बाईपास, कंकाली माता और न्यू दमोह में दमोह-कटनी हाईवे पर विशेष रूप से चेकिंग अभियान चलाया गया।
एसपी के निर्देशन पर चेकिंग अभियान चलाया
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह सघन वाहन चेकिंग अगले दो दिनों तक जारी रहेगी, ताकि नए साल का आगाज शांतिपूर्ण तरीके से हो सके। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे घने कोहरे में यात्रा न करें और शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
मंगलवार रात यह चेकिंग अभियान शहर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर चलाया गया। इस कार्रवाई में देहात थाना प्रभारी रचना मिश्रा, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और जबलपुर नाका चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.