PM In Assam LIVE News: असम की जनता को संबोधित करेंगे पीएम, चुनाव से पहले सिलचर से मिलेगी हजारों करोड़ की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के सिलचर में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जारी बयान के मुताबिक पीएम मोदी पहले असम के सिलचर में 23500 करोड़ रुपये की सौगातें देंगे। इसके बाद कोलकाता में करीब 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। प्रधानमंत्री दोनों राज्यों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। बिंदुवार पढ़ें पीएम मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी खास बातें-
- प्रधानमंत्री शनिवार सुबह करीब 10:45 बजे असम के सिलचर पहुंचेंगे।
- 166 किलोमीटर लंबे सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेसवे की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी। इसकी लागत करीब 22,000 करोड़ रुपये है।
- सिलचर शहर में करीब 563 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का शिलान्यास भी होगा।
- 122 करोड़ रुपये की लागत से तीन कृषि महाविद्यालयों की आधारशिला भी रखी जाएगी।
- करीब 655 करोड़ रुपये की लागत वाली सिलचर-चुराईबारी रेल विद्युतीकरण परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे पीएम मोदी।
ये भी पढ़ें- PM Modi: असम और बंगाल को पीएम देंगे विकास की बड़ी सौगात, आज 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.