बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने आगामी वीमेंस अंडर- 19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के पहले दो मुकाबलों के लिए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची एसोसिएशन से संबद्ध महिला चयन समिति ने आगामी मुकाबलों की तैयारियों के तहत जारी की है।
इस मुकाबले के लिए पूर्वी चंपारण की अक्षरा गुप्ता को टीम की कप्तान और सिवान की जूली कुमारी को उपकप्तान के रूप में चुना गया है। कप्तान, उपकप्तान सहित 17 खिलाड़ियों का नाम लिस्ट में शामिल है।
मैच के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची
इसमें चयनित खिलाड़ियों में प्रतिभा सैनी (मधुबनी), सागरिका कुमारी (बेगूसराय), कहकशा परवीन (मधेपुरा), रिशु कुमारी (रोहतास), दीपा कुमारी (औरंगाबाद), नेहा चौधरी (समस्तीपुर), नंदनी पंडित (पटना), नंदनी यादव (शिवहर), काजल कुमारी (मधुबनी), सिद्धि कुमारी (पटना), वर्षा उपाध्याय (सहरसा), रिया कुमारी (शिवहर), बॉबी कुमारी (समस्तीपुर), नैन्सी कुमारी (गया) और अंजलि पंडित (सीवान) शामिल हैं। अन्य सभी पंजीकृत खिलाड़ी स्टैंडबाय सूची में रहेंगी।
13 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ से मुकाबला
टीम के सहयोगी स्टाफ में कोच के रूप में जीशान बिन वसी, सहायक कोच राखी सिन्हा, फिजियोथेरेपिस्ट निकिता तथा स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच के रूप में अनु कुमारी को जिम्मेदारी दी गई है। टीम मैनेजर की नियुक्ति बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा की जाएगी। बिहार का मुकाबला 13 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ से हैदराबाद में होगा। वहीं, 15 दिसंबर को पंजाब से है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.