Last Updated:
कृषि वैज्ञानिक डॉ० अखिलेश शाह ने लोकल18 को बताया कि करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए धूप बेहद जरूरी होती है. इस पौधे को रोजाना कम से कम 4 से 6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सूरज की रोशनी भरपूर पहुंचे. बालकनी या छत की दक्षिण दिशा इस पौधे के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है
करी पत्ता, जिसे मीठा नीम भी कहा जाता है, भारतीय रसोई का बेहद महत्वपूर्ण पौधा है. इसकी खुशबू और स्वाद खाने को खास बना देते हैं. यही वजह है कि आजकल लोग अपने घर की बालकनी, छत या किचन गार्डन में करी पत्ते का पौधा लगाना पसंद करते हैं. हालांकि पौधा लगाना जितना आसान है, उसे लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ बनाए रखना उतना ही जरूरी होता है. सही देखभाल से यह पौधा सालों तक ताजा पत्तियां देता रहता है.

कृषि वैज्ञानिक डॉ० अखिलेश शाह ने लोकल18 को बताया कि करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए धूप बेहद जरूरी होती है. इस पौधे को रोजाना कम से कम 4 से 6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए. इसलिए इसे ऐसी जगह रखें जहां सूरज की रोशनी भरपूर पहुंचे. बालकनी या छत की दक्षिण दिशा इस पौधे के लिए सबसे बेहतर मानी जाती है. अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलती तो इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और धीरे-धीरे झड़ने लगती हैं.

आगे कहा कि करी पत्ते के पौधे की अच्छी बढ़त के लिए मिट्टी का चुनाव भी बहुत महत्वपूर्ण होता है. इस पौधे के लिए ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें जिसमें पानी आसानी से निकल सके. इसके लिए मिट्टी में रेत, गोबर की खाद और कोकोपीट या वर्मी कम्पोस्ट मिलाना बेहतर होता है. यह मिश्रण पौधे की जड़ों को पोषण देता है और मिट्टी को हल्का बनाए रखता है, जिससे पौधे की ग्रोथ तेजी से होती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने कहा कि करी पत्ते के पौधे में ज्यादा पानी देना नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए पौधे को तभी पानी दें जब मिट्टी की ऊपरी परत सूख जाए. गर्मियों के मौसम में हर 2 से 3 दिन में पानी देना पर्याप्त होता है, जबकि सर्दियों में 7 से 10 दिन में एक बार पानी देना सही रहता है. ज्यादा पानी देने से पौधे की जड़ें कमजोर हो सकती हैं और पत्तियां मुरझाने लगती हैं.

करी पत्ते के पौधे को समय-समय पर पोषण देना भी जरूरी है. हर 15 से 20 दिन में इसमें खट्टी छाछ, दही का पानी या गोबर की खाद का घोल डालना फायदेमंद होता है. यह पौधे को प्राकृतिक पोषण देता है और नई पत्तियों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है. प्राकृतिक खाद के इस्तेमाल से पौधा स्वस्थ और मजबूत बना रहता है.

करी पत्ते की पत्तियों को चमकदार और हरा बनाए रखने के लिए एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके लिए एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को एक लीटर पानी में मिलाकर पौधे में डालें. इससे पौधे को मैग्नीशियम मिलता है, जो पत्तियों को गहरा हरा और मजबूत बनाता है. यह उपाय महीने में एक बार करना काफी होता है.

करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर उसकी हल्की कटाई-छंटाई करना भी जरूरी है. इससे पौधे में नई शाखाएं निकलती हैं और पत्तियों की संख्या बढ़ती है. सूखी या पीली पत्तियों को तुरंत हटा देना चाहिए, ताकि पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों के विकास में लग सके.

अगर इन आसान टिप्स का ध्यान रखा जाए तो करी पत्ते का पौधा हमेशा हरा-भरा और स्वस्थ बना रहता है. सही धूप, संतुलित पानी, अच्छी मिट्टी और प्राकृतिक खाद के साथ यह पौधा तेजी से बढ़ता है और लंबे समय तक ताजी पत्तियां देता है. घर में लगा यह छोटा सा पौधा न केवल रसोई का स्वाद बढ़ाता है बल्कि घर के वातावरण को भी ताजगी से भर देता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.