Last Updated:
Patna Maihar Train List Navratri 2026: नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में भी काफी दबाव रहता है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर रेलवे की ओर से खास व्यवस्था की गई है.
पटना: चैत्र महीना शुरू होते ही लोगों को चैत्र नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है. इन नौ दिनों में बिहार समेत देशभर के अलग-अलग दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है. इन्हीं प्रमुख स्थलों में से एक है मैहर देवी मंदिर. इसे मैहर वाली माता रानी के नाम से जाना जाता है. यहां बड़ी संख्या में भक्त माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों में भी काफी दबाव रहता है. ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए इस रूट पर रेलवे की ओर से खास व्यवस्था की गई है.
पटना-पूर्णा भी रुकेगी मैहर
नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पटना सहित बिहार के अलग अलग शहरों से खुलने या गुजरने वाली ट्रेनों का नवरात्रि स्पेशल ट्रेनों के तौर पर अस्थायी ठहराव प्रदान किया है. इसमें पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 17:15 बजे पहुंच कर 17:20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह, गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 10:40 बजे पहुंचकर 10:45 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. ये व्यवस्था 19 मार्च से 28 मार्च तक लागू रहेगी.
पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस भी रुकेगी मैहर
इसके अलावा, पटना से 18 मार्च से 30 मार्च तक खुलने वाली गाड़ी 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 08:15 बजे पहुंच कर 08:20 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह बांद्रा टर्मिनस से 23 मार्च से 30 मार्च तक खुलने वाली गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस मैहर स्टेशन पर 15.05 बजे पहुंच कर 15.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.
कुछ रेगुलर ट्रेनों के बारे में भी जान लीजिए
पटना और मैहर के बीच कुल 09 जोड़ी रेगुलर ट्रेनों का ठहराव होता है. इसमें संघमित्रा एक्सप्रेस जो पटना के दानापुर से 20:15 बजे खुलकर 05:03 बजे मैहर पहुंचती है. इसके अलावा, गाड़ी संख्या 11402 सुपौल पुणे एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र स्टेशन से 22:20 बजे खुलती है और 08:08 बजे मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस 12:15 बजे दानापुर से खुलती है और 23:48 बजे मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 13201 राजगीर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, पटना से 23:40 बजे खुलकर 11:48 बजे मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 22972 पटना बोरीवली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पटना से 23:20 बजे खुलकर 08:15 बजे मैहर पहुंचती है. यह सिर्फ बुधवार को चलती है.
सिर्फ मंगलवार को खुलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 12577 बागमती एक्सप्रेस पटना से 20:20 बजे खुलकर 05:18 बजे मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 19802 दानापुर सोगरिया एक्सप्रेस, दानापुर से 12:45 बजे खुलकर 22:25 बजे मैहर पहुंचती है.
सिर्फ सोमवार को खुलने वाली ट्रेनें
गाड़ी संख्या 16602 अमृत भारत पाटलिपुत्र से 00:50 बजे खुलकर 13:38 बजे मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 15589 पाटलिपुत्र से 22:00 बजे खुलकर 08:18 भी मैहर पहुंचती है. गाड़ी संख्या 01666 पाटलिपुत्र से 22:35 बजे खुलकर 08:43 बजे मैहर पहुंचती है. यह स्पेशल ट्रेन है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.