कपूरथाल के फगवाड़ा में कपड़ा दुकानदार से पंजाबी सिंगर गीता जैलदार का विवाद हो गया। दुकानदार ने सिंगर और उसके बाउंसरों पर दुकान में घुसकर मारपीट के आरोप लगाए हैं। दुकानदार ने इसकी शिकायत फगवाड़ा पुलिस को दे दी है। विवाद का कारण खरीद गए कपड़े वापस करने को लेकर है। इसके CCTV फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें सिंगर दुकानदार से बहस करने के बाद उन्हें थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। ढाई महीने पहले कुर्ता-चादरा खरीदा था
लाडी दी हट्टी के मालिक ने निशांत बताया कि गायक गीता जैलदार ने ढाई महीने पहले उनकी दुकान से करीब 2 हजार रुपए का कुर्ता-चादरा खरीदा था। अब पसंद न आने की बात कहकर इसे वापस करने शनिवार को दुकान पर आ गए। गायक ने उन्हें थप्पड़ मारने की धमकी दी
निशांत का आरोप है कि कपड़ों की वापसी न करने पर विवाद बढ़ गया। इसके बाद सिंगर के साथ आए 11 से 12 लोगों ने बदसलूकी की। दुकानदार ने कहा कि बाउंसरों ने उन्हें थप्पड़ मारे। उनकी शर्ट का बटन तक टूट गया। बाउंसरों ने धक्कामुक्की भी की
दुकान मालिक ने बताया कि हंगामे के दौरान दुकान में महिला ग्राहक भी मौजूद थीं। लेकिन गायक और उनके साथियों ने इसका ध्यान नहीं रखा। सिंगर और बाउंसरों ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द बोले। निशांत ने कहा कि सिंगर इसके लिए माफी मांगे। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.