भास्कर न्यूज | राजिम राजिम नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष पवन सोनकर को प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन में सक्रियता और जमीनी पकड़ रखने वाले नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखी जा रही है। पवन सोनकर लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल को संगठन विस्तार, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता के लिए याद किया जाता है। उनकी नियुक्ति से जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नियुक्ति के बाद पवन सोनकर ने कहा मैं प्रदेश नेतृत्व का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया। यह जिम्मेदारी मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदारी भी है। मैं संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करूंगा। सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से कांग्रेस को नई ऊर्जा मिलेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.