Last Updated:
Vaibhav Sooryavanshi New Car: पिछले आईपीएल सीजन में वैभव सूर्यवंशी ने बेस्ट स्ट्राइकर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता था. इसके इनाम स्वरूप उन्हें आज टाटा की ओर से नई कार गिफ्ट की गई है. वैभव अपने पिता और छोटे भाई के साथ टाटा के शोरूम कार की डिलीवरी लेने पहुंचे.
आईपीएल 2025 में डेब्यू करते ही वैभव सूर्यवंशी ने चौकों और छक्कों से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था. इस सीजन के 7 मैचों में उन्होंने<br />252 रन बनाए थे. वैभव का बल्लेबाजी एवरेज 36.00 दर्ज किया गया. वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 206.55 रहा. आईपीएल 2025 में वैभव सूर्यवंशी ने 122 गेंदों का सामना किया था और 24 छक्के और 18 चौके जड़े. इस तूफानी बैटिंग के लिए वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला था. इस अवार्ड में उन्हें टाटा की तरफ से एक कार दी गई थी.

आज पटना में एक खास और यादगार पल देखने को मिला. वैभव सूर्यवंशी अपने पिता और छोटे भाई के साथ शोरूम पहुंचे और अपनी नई कार की डिलीवरी ली. टाटा मोटर्स की ओर से उन्हें सफेद रंग की शानदार और चमचमाती टाटा कर्व कार सौंपी गई. कार की डिलीवरी को खास बनाने के लिए शोरूम में छोटा-सा कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था, जहां स्टाफ ने वैभव और उनके परिवार का स्वागत किया. समारोह के दौरान परिवार ने मिलकर कार से पर्दा हटाया और इस नए सफर की शुरुआत की खुशी साझा की.

नई कार की चाबी मिलने के बाद वैभव अपने परिवार के साथ गाड़ी के अंदर बैठे और उसके सभी फीचर्स को अच्छे से समझा. इस दौरान उन्हें देखने और बधाई देने के लिए वहां लोगों की काफी भीड़ जुट गई. आपको बता दें कि टाटा की यह गाड़ी एक लग्जरी एसयूवी कूप है. इंटीरियर से लेकर आउटर डिजाइन सबकुछ बेहद शानदार है. हालांकि, वैभव अभी इस गाड़ी को नहीं चला सकते हैं क्योंकि उनकी उम्र 18 साल से नीचे है. ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उनकी उम्र कम है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

टाटा की ओर से वैभव को जो कार दी गई है वो ऑटो सेक्टर में तेजी से चर्चा बटोर रही है. टाटा कर्व अपने स्टाइलिश डिजाइन, एडवांस टेक्नोलॉजी और दमदार सेफ्टी फीचर्स के कारण ग्राहकों का ध्यान खींच रही है. टाटा मोटर्स की यह नई-जनरेशन SUV-कूप कार पेट्रोल-डीज़ल इंजन के साथ इलेक्ट्रॉनिक ऑप्शन में भी आती है.

डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लोपिंग रूफलाइन, फुल-LED लाइट बार, शार्प फ्रंट फेस और स्पोर्टी अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. यह तमाम फीचर्स इसको नॉर्मल एसयूवी से अलग पहचान देते हैं. एयरोडायनामिक बॉडी स्ट्रक्चर न सिर्फ लुक को बेहतर बनाता है बल्कि हाईवे ड्राइव के दौरान स्टेबिलिटी भी बढ़ाता है. सफेद सहित कई आकर्षक कलर ऑप्शन में आने वाली यह कार पहली नजर में ही प्रीमियम फील देती है.

इंटीरियर में कंपनी ने आधुनिक टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया है. इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वॉइस कमांड, वायरलेस चार्जिंग और मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. कुछ वेरिएंट में वेंटिलेटेड सीट्स और प्रीमियम अपहोल्स्ट्री भी दी गई है. इससे लंबी यात्रा के दौरान भी आरामदायक अनुभव मिलता है.

परफॉर्मेंस और सेफ्टी के लिहाज से भी यह कार मजबूत पैकेज मानी जा रही है. इसमें टर्बो तकनीक, मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्मूद ड्राइविंग मिलती है. सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ABS-EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360° कैमरा, पार्किंग सेंसर और चुनिंदा वेरिएंट में ADAS जैसे एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं. कुल मिलाकर, आधुनिक तकनीक, दमदार सुरक्षा और आकर्षक डिजाइन के कारण यह कार नई पीढ़ी की प्रीमियम एसयूवी श्रेणी में मजबूत दावेदार बनकर उभरी है.

टाटा कर्व की कीमत भारत में इसके वेरिएंट और फीचर्स के हिसाब से अलग-अलग होती है. एक्स-शोरूम स्तर पर पेट्रोल और डीज़ल वर्ज़न के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत लगभग ₹9.99 लाख से शुरू होती है, जबकि डीज़ल वर्ज़न की शुरुआत लगभग ₹11.49 लाख के आसपास होती है. कुछ बेहतर वेरिएंट और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाले मॉडल की कीमत बढ़कर ₹15 लाख से ₹17 लाख या उससे अधिक तक भी जा सकती है. इलेक्ट्रिक मॉडल की कीमत 18 लाख से शुरू है. जब आप ऑन-रोड खर्च (बीमा, रजिस्ट्रेशन आदि) शामिल करें तो कुल कीमत कुछ शहरों में ₹10.90 लाख से ₹22.10 लाख तक भी पहुंच सकती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.