पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में लोक गायिका और विधायक मैथिली ठाकुर ने छात्रों से वोट करने की अपील की है। उन्होंने छात्र संघ ABVP को वोट देने की अपील करते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश डाला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘पटना विश्वविद्यालय के सभी ऊर्जावान और जागरूक छात्र-छात्राओं को अपना स्नेह और शुभकामनाएं देती हूं। PUSU की यही पुकार, ABVP फिर से एक बार।’ छात्र संघ चुनाव छात्रों की आवाज को सशक्त बनाने का अवसर- मैथिली ठाकुर विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि, ‘मैं पटना विश्वविद्यालय के सभी जागरूक छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देती हूं। मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि छात्र हित पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही एबीवीपी समर्थित पैनल को अपना वोट दें।’
मैथिली ठाकुर ने ABVP पेनल को वोट देने की अपील मैथिली ठाकुर ने अपील करते हुए कहा कि, ‘इस बार मतदान करते हुए क्रम संख्या 3, 3, 8, 1, 4 को याद रखिए और अपने बहुमूल्य मत से इन योग्य प्रत्याशियों को विजयी बनाइए। अध्यक्ष अनुष्का कुमारी, उपाध्यक्ष गुंजेश कुमार, महासचिव प्रिया सिंह, संयुक्त सचिव अभिषेक कुमार और कोषाध्यक्ष हर्षवर्धन को वोट दें।’ उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि, ‘मुझे पूरा यकीन है कि ये टीम छात्र समस्याओं के समाधान और परिसर में सकारात्मक परिवर्तन के लिए पूरी निष्ठा से काम करेगी। इस लिए मतदान जरूर करें।’ प्रेसिडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों ने रखी बात वहीं, गुरुवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। उससे पहले साइंस कॉलेज में प्रेसिडेंशियल डिबेट का आयोजन हुआ था। प्रेसिडेंशियल डिबेट में अध्यक्ष पद के 11 उम्मीदवारों को पांच-पांच मिनट का समय अपनी बात रखने के लिए दिया गया था। इस दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपने विचारों और एजेंडा से मतदाताओं को प्रभावित करने की पूरी कोशिश की। अधिकांश लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था, हॉस्टल में सुविधाएं उपलब्ध कराने, विद्यार्थियों के प्लेसमेंट और शिक्षकों की कमी दूर करने की बात कही। अब कल मतदान होगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.