समस्तीपुर में शनिवार को बीबीए के स्टूडेंट निलेश की गोली मारकर हत्या हुई थी। निलेश का मर्डर उसके दोस्तों ने ही की है। निलेश काशी इंस्टिच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पढ़ाई करता था। होली की छुट्टी घर आया था, 15 मार्च को ही उसे वापस जाना था। मृतक के चचेरे भाई शिवम कुमार झा ने कहा कि निलेश के दोस्त पड़ोसी गांव शेरपुर निवासी हिमांशु और हरिओम हैं। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे निलेश को बुलाकर दोस्त ले गए थे। खाने-पीने के दौरान आपस में कहासुनी हुई। जिसके बाद निलेश को गोली मार दी। मर्डर के बाद हिमांशु-हरिओम गांव के एक अस्पताल के पास निलेश को फेंक कर फरार हो गए, जो सीसीटीवी में कैद हो गया। फुटेज अभी पुलिस के पास है। हत्या का कारण अभी क्लियर नहीं है। घटना विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र मऊ धनेशपुर गांव की है। पार्टी के लिए दोस्त के साथ गया था चचेरे भाई के अनुसार दोस्त निलेश के पास शनिवार दोपहर 2 बजे पहुंचे थे। जिसके बाद सभी पार्टी के लिए निकल गए थे। दोपहर 3 बजे सूचना मिली कि एक अस्पताल में निलेश पड़ा है। उसे गोली लगी है। हम वहां पहुंचे और बेगूसराय इलाज के लिए ले जाने लगे, पर रास्ते में उसकी मौत हो गई। निलेश को गोली गर्दन के पास लगी थी, जो फंस गई थी।
पटना से ट्रेन का रिजर्वेशन था परिवार के लोगों के अनुसार निलेश होली के मौके पर घर आया था, शनिवार को छुट्टी खत्म होने के बाद वह रविवार को वापस काशी लौटने वाला था। पटना से उसका ट्रेन में रिजर्वेशन भी था, लेकिन उससे पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। घटना के बाद सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। घटना को लेकर विद्यापतिनगर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। गांव में लेन-देन की है चर्चा गांव में चर्चा है कि निलेश की बहन की अगले महीने शादी होने वाली थी। हिमांशु और हरिओम को निलेश ने कुछ पैसे दे रखे थे, चर्चा है कि करीब 2 लाख रुपए दोनों को दिया था। जिसका तगादा करने लगा था। लेनदेन की पुष्टि परिवार के लोग नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि दोस्तों के बीच क्या था वे दोनों ही जाने।
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं – डीएसपी दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि घटनास्थल पर एक खोखा मिला है। अब तक हत्या कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे। घटना के बाद से दोस्त फरार हैं। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जांच के दौरान यह भी देखा जा रहा है कि आखिर गोली लगने के बाद दोनों युवक अस्पताल क्यों पहुंचे। अगर उसकी हत्या की नियत होती तो घटनास्थल से ही फरार हो जाता।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.