Patna Schools Closed: पटना में ठंड और शीतलहर को देखते हुए डीएम त्यागराजन एसएम ने 8वीं तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है. वहीं 9वीं से 12वीं की कक्षाएं समय बदलकर चलेंगी.
डीएम द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है. आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को इसका सख्ती से पालन करना होगा.
कक्षा 8 से ऊपर की पढ़ाई सीमित समय में होगी
जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक, कक्षा 8वीं से ऊपर यानी 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह बंद नहीं रहेंगी, लेकिन उनके संचालन के समय में बदलाव किया गया है. इन कक्षाओं का संचालन अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही किया जाएगा. इससे पहले और बाद में किसी भी तरह की कक्षा संचालित नहीं की जाएगी.
सरकारी और निजी दोनों स्कूलों पर लागू आदेश
डीएम त्यागराजन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश जिले के सभी सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा. किसी भी स्कूल द्वारा आदेश की अवहेलना किए जाने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बच्चों की सेहत सर्वोपरि: प्रशासन
प्रशासन का कहना है कि मौसम विभाग द्वारा लगातार ठंड और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की जा रही है. ऐसे में छोटे बच्चों के लिए सुबह के समय स्कूल जाना स्वास्थ्य के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने और समय में बदलाव का निर्णय लिया गया है. जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए पर्याप्त सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें. ठंड की स्थिति की समीक्षा के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.