पटना ज्वेलरी बाजार के दुकानदारों का कहना है कि खरमास बाद शादी-विवाह का सीजन शुरू हो जायेगा. इसीलिए लोग अभी से खरीदारी में लगे हुए हैं. हालांकि, कीमतों में तेजी की संभावना को देखते हुए कई खरीदार फिलहाल इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं. सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा बदलाव होता है, तो उसके अनुसार स्थानीय बाजार में भी कीमतें प्रभावित हो सकती हैं.
आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,35,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,39,050 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,25,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,03,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में स्थिरता
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,32,650 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,39,629 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,28,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,34,840 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,22,500 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 100,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 222 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 187 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.