Patna News: सम्राट चौधरी ने वनतारा की तर्ज पर मुंगेर के भीम बांध वन्य आश्रयणी को PPP मोड में 500 करोड़ रुपये से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र बनाने की घोषणा की है. भीम बांध जंगल काफी विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा.
दरअसल मुंगेर जिला अंतर्गत खड़गपुर अनुमंडल का भीम बांध जंगल तीन जिलों को जोड़ता है. अब बिहार सरकार इसे दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में है. इसकी पहल स्वयं उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान कर दी है. उन्होंने कहा कि भीम बांध जंगल काफी विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा. पर्यटक यहां आएंगे तो स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा और क्षेत्र के उत्पादों को भी वैश्विक पहचान मिलेगी.
जंगल के अंदर मिलेंगी ये सुविधाएं
इस योजना के तहत जंगल के भीतर 54 किलोमीटर लंबा ट्रैक, कई कॉटेज, आधुनिक पर्यटक सुविधाएं और संपूर्ण आधारभूत ढांचे का विकास किया जाएगा. सम्राट चौधरी ने कहा कि वनतारा का नाम तो आपने सुना ही होगा. वहां रिलायंस ने करीब पांच हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हमारे पास पहले 180 करोड़ का प्रोजेक्ट आया था. लेकिन, हमने कहा कि इतने से काम नहीं चलेगा. हम भीम बांध जंगल को दुनिया के लोगों से जोड़ना चाहते हैं. इसलिए PPP मोड पर 500 करोड़ रुपये खर्च कर जंगल के अंदर पूरी व्यवस्था की जाएगी, ताकि इसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार के लिए तैयार किया जा सके.
मुंगेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं
स्थानीय रवि कुमार ने कहा कि मुंगेर में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ-साथ यहां जंगल, पहाड़, नदी और झीलों का विशाल क्षेत्र मौजूद है. बिहार सरकार इन्हीं संभावनाओं को देखते हुए लगातार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है. वहीं एक अन्य स्थानीय शख्स धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उपमुख्यमंत्री की सोच और सरकार की इस पहल का वे स्वागत करते हैं. यदि गुजरात के वन्तारा की तर्ज पर भीम बांध वन का विकास किया जाता है, तो इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और मुंगेर पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान बनाएगा.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.