बिहार की राजधानी पटना से सुबह-सुबह बड़ी खबर सामने आई. जहां मरीन ड्राइव पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ गई. पुलिस गोलीबारी में एक शार्प शूटर घायल हो गया. उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है.
सांकेतिक तस्वीर AI
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमित कुमार वैशाली जिले का रहने वाला है. लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह पटना में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में आया था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की, जिसके बाद उसने भागने की कोशिश की और मुठभेड़ की स्थिति बन गई. पुलिस की सतर्कता से उसकी योजना नाकाम हो गई.
रौशन उर्फ तात्या पर करने वाला था हमला
बताया जा रहा है कि अमित उर्फ नीतीश हाल ही में पटना सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान पीयूष नामक व्यक्ति के साथ मिलकर रौशन उर्फ तात्या पर हमला करने की नीयत से पहुंचा था. हालांकि उस समय भी पुलिस की सक्रियता के कारण वारदात टल गई थी. जांच एजेंसियों को शक है कि यह पूरी साजिश पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल में बंद कुख्यात अपराधी सुबोध सिंह के इशारे पर रची गई थी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अमित के पास से संदिग्ध सामान और मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है. उससे पूछताछ के बाद गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जाएगी.
बिहार में धड़ाधड़ हो रहे एनकाउंटर
गौरतलब है कि इससे पहले भी पटना में अपराधियों और पुलिस के बीच कई मुठभेड़ हो चुकी हैं. पिछले वर्ष भी कंकड़बाग और बाइपास इलाके में पुलिस ने कुख्यात बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था, जिससे शहर में बड़ी आपराधिक घटनाएं टली थीं. हालिया एनकाउंटर को भी उसी कड़ी में देखा जा रहा है, जहां पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.