कुर्की के एक पुराने मामले में पप्पू यादव को थाने ले जाने के लिए उनके आवास पर पुलिस पहुंची है. इस दौरान पप्पू यादव और पुलिस के बीच बहस हो गई. पुलिसकर्मियों के साथ बहस होने पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे डर है कि ये लोग मुझे मरवा देंगे. रात में इनके थाने नहीं जाऊंगा. ये लोग मरवा देंगे. हम रात में नहीं जाएंगे हम सुबह ही जाएंगे. आपके पास कोर्ट का कोई ऑर्डर नहीं है. हम लोग कोर्ट जाएंगे इसके खिलाफ. हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम आपके साथ नहीं जाएंगे.
पटना: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को थाने ले जाने के लिए उनके आवास पर पुलिस पहुंची है. इस दौरान पप्पू यादव और पुलिस के बीच बहस हो गई. पुलिसकर्मियों के साथ बहस होने पर पप्पू यादव ने कहा कि मुझे डर है कि ये लोग मुझे मरवा देंगे. रात में इनके थाने नहीं जाऊंगा. ये लोग मरवा देंगे. हम रात में नहीं जाएंगे हम सुबह ही जाएंगे. आपके पास कोर्ट का कोई ऑर्डर नहीं है. हम लोग कोर्ट जाएंगे इसके खिलाफ. हमें कोई दिक्कत नहीं है. हम आपके साथ नहीं जाएंगे. आपको बता दें कि पप्पू यादव को पुलिस कुर्की के एक पुराने मामले में गिरफ्तार करने उनके आवास पहुंची है.
इस मामले पर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा बहुत शानदार बिहार पुलिस
हम NEET छात्रा न्याय की लड़ाई लड़े बिहार पुलिस के पेट में दर्द हो गया
हमें गिरफ्तार करने पटना आवास पहुंच गई लेकिन इससे पप्पू यादव न झुकेगा न चुप होगा
बेईमानों की कारगुजारियों को बेनकाब करके रहेंगे! जेल भेजो या,फांसी दो पप्पू रुकेगा नहीं
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें