Pawan Singh Rajyasabha Election: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को लेकर राज्यसभा जाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं. भोजपुरी गायक गुंजन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पवन भैया का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है और पार्टी आलाकमान उनके समर्पण से भलीभांति परिचित है। लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक उनका प्रभाव दिख चुका है. वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलें और तेज हो गई हैं. नितिन नवीन से मुलाकात के बाद समर्थकों में उत्साह बढ़ गया है। अब सभी को नोटिफिकेशन का इंतजार है.
पवन सिंह के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज है.
सूत्रों के मुताबिक हाल ही में भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन से मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं. माना जा रहा है कि अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक चला तो बिहार की राजनीति में पवन सिंह की औपचारिक एंट्री जल्द हो सकती है. वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है. फिलहाल बिहार की सियासत में इस संभावित नामांकन को लेकर अटकलों का दौर जारी है.
हालांकि पवन सिंह ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया और किसी तरह की अटकलों पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए. राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल इस बार बीजेपी कोटे से पवन सिंह को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा चल रही है. हालांकि पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पवन सिंह की इस मुलाकात ने सियासी चर्चा को जरूर तेज कर दिया है. बता दें, पवन सिंह ने बिहार चुनाव में बीजेपी के लिए जमकर प्रचार अभियान चलाया था.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.