फ्लैट में रहने वाले लोगों की खूब रहती है मांग
इसके हैं कई वैरायटी
इसके कई वैरायटी होते हैं. किनारों पर पीली लाइन वाली सबसे कॉमन वैरायटी होती है. इसे लॉरेन्टी कहते हैं. हह्नी वैरायटी छोटी, गोल झाड़ी जैसी शेप में होती है. टेबल या शेल्फ के लिए परफेक्ट है. तीसरी वैरायटी
सिलिंड्रिका होती है. इसके पत्ते गोल पाइप जैसे होते हैं. यह बहुत स्टाइलिश लुक देता है. चौथी वैरायटी मूनशाइन है. इसकी पत्तियां हल्के सिल्वर-ग्रीन रंग की होती हैं. यह डेकोरेशन के लिए शानदार है.
नासा द्वारा है प्रमाणित
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि यह पौधा उन चुनिंदा इंडोर प्लांट्स में शामिल है, जिनका नाम नासा द्वारा जारी एयर-प्यूरिफाइंग पौधों की सूची में भी दर्ज किया गया है. वैज्ञानिक परीक्षणों में पाया गया कि यह पौधा कमरे की हवा में मौजूद कई हानिकारक तत्वों को कम करने में सहायक होता है. इससे घर के अंदर का वातावरण ज्यादा स्वच्छ और स्वास्थ्य के बेस्ट बन सकता है. यही वजह है कि इसे घर, ऑफिस और खासकर बेडरूम में रखने की सलाह दी जाती है. अधिकतर पौधे रात में कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ते हैं, लेकिन यह पौधा रात के समय भी ऑक्सीजन रिलीज करने की प्रक्रिया जारी रखता है. इससे कमरे की हवा ताज़गी भरी बनी रहती है. इसीलिए इसे बेडरूम प्लांट कहा जाता है.
मेंटेनेंस एकदम नाम मात्र, जानें टिप्स
उन्होंने इस प्लांट के मेंटेनेंस के बारे में बताते हुए कहा कि इसे संभालना बेहद आसान है. गार्डेनिंग टिप्स देते हुए उन्होंने बताया कि जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए, चाहे वह चार दिन में हो या एक हफ्ते में, तभी इसमें पानी डालना चाहिए. ज्यादा पानी देने से यह पौधा खराब हो सकता है. इसलिए तभी पानी डालें जब मिट्टी पूरी तरह सूखी या ऊपर से हल्की सफेद-सी दिखाई देने लगे.
इसके अलावा, हर दो से ढाई महीने में थोड़ा-सा वर्मी कम्पोस्ट और नीम खली मिट्टी में मिला देने से पौधे को जरूरी पोषण मिलता रहता है. इस तरह यह लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ बना रहता है.
बेडरूम में बैठे हुए भी कर सकते हैं ऑर्डर
आपको बता दें कि पटना के ग्रीन शेल्टर नर्सरी में इसकी कीमत 150 से 300 रूपये तक है. खरीदने के लिए आशियाना दीघा रोड के डॉन बॉस्को स्कूल के पास स्थित नर्सरी में जा सकते हैं या फिर greenshelter.online से घर बैठे ही ऑर्डर कर सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल नंबर 9102456235 पर भी ऑर्डर दे सकते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.