Patna Air Pollution : खराब हवा वाली लिस्ट में दिल्ली को पीछे छोड़ते हुए पटना और हाजीपुर ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. देश के टॉप 10 खराब हवा वाली लिस्ट में बिहार के 2 शहर हैं. पटना ने खराब हवा में दिल्ली को पीछे छोड़ दिया है. हाजीपुर टॉप पर बना हुआ है. पटना का एक्यूआई 577, हाजीपुर 625 दर्ज हुआ है. जबकि दिल्ली का AQI 247 के करीब है.
खराब हवा वाली लिस्ट में अब दिल्ली को भी पीछे छोड़ते हुए पटना ने नया रिकॉर्ड बना दिया है. देश के टॉप 10 खराब हवा वाली लिस्ट में बिहार के तीन शहर हैं. जबकि टॉप पर हाजीपुर मौजूद है. बुधवार देर रात 2 बजे के करीब हवा की यह स्थिति दर्ज की गई. राजधानी का भी यही हाल है. हवा इस समय रेड जोन के दायरे में है.

एक्यूआई पर नजर रखने वाली निजी एजेंसियों के आंकड़े तो बेहद चौंकाने वाले हैं. एक्यूआई.ईन की मानें तो रात्रि दो बजे के करीब पटना का एक्यूआई 577 दर्ज किया गया. जबकि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार 337 दर्ज हुआ. दोनों एजेंसियों के अनुसार पटना की हवा रेड जोन में है. यानी खतरनाक स्थिति में है.

इतना ही नहीं, एक्यूआई.ईन के अनुसार इस समय देश के सबसे खराब हवा की क्वालिटी वाले लिस्ट में सबसे ऊपर हाजीपुर मौजूद है. यहां का एक्यूआई 625 दर्ज हुआ. पांचवे स्थान पर पटना है. जबकि सातवें नंबर पर हाजीपुर का इंडस्ट्रियल एरिया स्थित है. यहां का एक्यूआई 525 बना हुआ है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी निजी एजेंसी के अनुसार, देर रात पटना के गांधी मैदान के पास का एक्यूआई 555, एक्जीबिशन रोड़ 587, तारामंडल 523, बाईपास की तरफ 613 दर्ज किया गया. इस समय हवा की क्वालिटी बेहद खतरनाक वाले स्थिति में रही.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों की ओर देखें, तो बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पास की हवा सबसे अधिक खराब रही है. यहां का एक्यूआई 337 दर्ज हुआ है. इसके बाद तारामंडल का एक्यूआई 255, गांधी मैदान 193, इको पार्क 221, दानापुर का एक्यूआई 229 दर्ज किया गया.

एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दी के मौसम में तापमान गिरने और हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण जमीन के पास ही जमा हो जाते हैं. इसके अलावा गाड़ियों का धुआं, निर्माण कार्यों की धूल सहित कई ऐसे कार्य भी प्रदूषण स्तर बढ़ाने के प्रमुख कारण हैं. इससे लोगों को आंखों में जलन, सांस लेने में दिक्कत और गले में खराश की शिकायतें बढ़ने लगती हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.