Patna double murder: पटना के शाहपुर गांव में दौलत राय के बेटे की शादी में मंजीत कुमार और मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या हुई. पुलिस जमीन विवाद को कारण मान रही है और जांच जारी है.
पटना डबल मर्डर सगे भाइयों की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो )
जानकारी के अनुसार शादी समारोह में ही अज्ञात हमलावरों ने दोनों भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. वहीं, घायल दोनों भाइयों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया. इस मामले में पटना पूर्व के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण पुराना विवाद हो सकता है. जहां जमीन-जायदाद से संबंधित मामला हो सकता है.
वहीं, पुलिस ने घटनास्थल से 3 कारतूस के खोखे बरामद किए हैं. इसके साथ ही आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने रिसेप्शन के दौरान अचानक हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं, शादी के समारोह में शामिल लोग सदमे में हैं. परिवार वाले जमीन विवाद को हत्या का मुख्य कारण बता रहे हैं. हालांकि पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
About the Author
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.