Last Updated:
बिहार की सियासत में एक बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति का रुख कर सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा तेज है. वहीं, उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. आज पटना में होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में इन समीकरणों पर अंतिम मुहर लग सकती है.
बिहार में सत्ता में बदलाव की सुगबुगाहट तेज है.
बिहार की सियासत में एक बड़े उलटफेर की आहट सुनाई दे रही है. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब राष्ट्रीय राजनीति का रुख कर सकते हैं और उन्हें राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा तेज है. वहीं, उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए उनके बेटे निशांत कुमार को बिहार का डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. आज पटना में होने वाली एनडीए विधायक दल की बैठक में इन समीकरणों पर अंतिम मुहर लग सकती है. सूत्रों के मुताबिक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से काफी लंबी बातचीत हुई है. कल सुबह दिल्ली से पटना पहुंचेंगे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह.
About the Author

Sandeep Gupta
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.