Nitish Kumar News: बिहार के सियासी गलियारे से बड़ी खबर सामने आई है. नीतीश कुमार ने जेडीयू के लिए गृह मंत्रालय की मांग की है. बिहार में एनडीए सरकार के दौरान गृह मंत्रालय नीतीश के पास था, लेकिन हालिया चुनाव के बाद यह बीजेपी को मिला. जेडीयू ने असंतोष जताया है.
नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है.
बिहार में बदलने वाला है सरकार का फॉर्मूला!
बता दें, फिलहाल बिहार में एनडीए सरकार का मौजूदा ढांचा ऐसा है कि जेडीयू का मुख्यमंत्री है और भाजपा के दो डिप्टी सीएम हैं. लेकिन नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाते हैं तो सत्ता का यह समीकरण पूरी तरह बदल सकता है. राजनीतिक सूत्रों के अनुसार भविष्य में भाजपा का मुख्यमंत्री और जेडीयू के दो डिप्टी सीएम वाला नया फॉर्मूला सामने आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जाएगा. पिछले कई वर्षों से बिहार में जेडीयू के नेतृत्व में सरकार चलती रही है, लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनने की संभावना पर भी चर्चा तेज हो गई है.
फिलहाल सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग
अगर मुख्यमंत्री पद खाली होता है तो सम्राट चौधरी की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह बिहार विधानसभा में भाजपा का संख्या बल है. भाजपा के पास करीब 89 विधायक हैं, जिससे वह एनडीए में सबसे बड़ी पार्टी है. ऐसे में मुख्यमंत्री पद पर भाजपा का दावा स्वाभाविक माना जा रहा है. सम्राट चौधरी फिलहाल राज्य के डिप्टी सीएम हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उनके ही पास है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.