Patna Famous Temples: नितिन नबीन ने बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पटना के काली मंदिर, मां अखंडवासिनी मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया. पटना के गोलघर पार्क रोड स्थिति अखंडवासिनी मंदिर में पुजारी बासुकीनाथ तिवारी और विशाल तिवारी ने नितिन नबीन को विधिवत पूजा-पाठ कराया.

मंदिर दर्शन के बाद नितिन नबीन ने सोशल मीडिया पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने मां की वंदना करते हुए लिखा- “सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते॥” इसके साथ उन्होंने लिखा कि आज पटना में काली मंदिर, मां अखंडवासिनी मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया. बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद नितिन नबीन का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में नितिन नबीन संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर बिहार में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं. मंदिर दर्शन के जरिए उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत आध्यात्मिक आशीर्वाद के साथ की है.

बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन ने पटना के काली मंदिर, मां अखंडवासिनी मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा कर मां का आशीर्वाद लिया.
अखंडवासिनी मंदिर में 111 सालों से जल रहा है अखंड दीपक
मां दुर्गा अखंडवासिनी माता के रूप में विराजमान है. बीते 111 वर्षो से मंदिर में घी और तेल का अखंड दीपक लगातार जल रहा है. ऐसी मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की सारी मनोकामना मां दुर्गा पूर्ण करती हैं.
मंदिर परिसर में मां काली की प्रतिमा के साथ माता बगलामुखी की भी एक प्रतिमा स्थापित है. यह पटना के शक्तिस्थल के रूप में माना जाता है. मंदिर के पुजारी विशाल तिवारी ने बताया कि भक्त अपनी मनोकामना पूर्ण करने हेतु मां को सात हल्दी, नौ लाल फूल, सिंदूर अर्पित करते है. यहां प्रत्येक दिन तीनों पहर मां की आरती होती है. वहीं नवरात्रि के दौरान और हर मंगलवार को भक्तों की भीड़ खूब उमड़ती है.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.