बिहार की राजनीति में निशांत कुमार की एंट्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र के राजनीति में आने के संकेत खुद कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार ने दिए हैं. होली के मौके पर उन्होंने कहा कि युवाओं की लंबे समय से मांग है और होली के बाद निशांत कुमार की “धमाकेदार एंट्री” हो सकती है. हालांकि उनकी भूमिका क्या होगी, इस पर अंतिम फैसला जेडीयू का शीर्ष नेतृत्व करेगा. फिलहाल बिहार की सियासत में इसे बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.
नीतीश कुमार के बेटे निशांत की पॉलिटिकल एंट्री की तैयारी चल रही है.
क्या होली के बाद होगी औपचारिक एंट्री?
श्रवण कुमार के बयान से यह अटकलें और तेज हो गई हैं कि होली के बाद निशांत कुमार की सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री हो सकती है. हालांकि मंत्री ने यह साफ किया कि उनकी भूमिका क्या होगी, यह फैसला पार्टी नेतृत्व सामूहिक रूप से करेगा. इससे साफ है कि मामला अभी विचाराधीन है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे बड़ा संकेत माना जा रहा है. बता दें, निशांत कुमार अब तक सार्वजनिक जीवन से दूरी बनाए रखते आए हैं. वे शायद ही कभी किसी राजनीतिक मंच पर नजर आते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा लगातार तेज रही है. कई मौकों पर यह सवाल उठता रहा है कि क्या वे अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएंगे?
होली के बाद सियासत में आएंगे निशांत कुमार। pic.twitter.com/7QU3URfIMv
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.