शबरा के पति सोमवार को पहले उसे एक स्थानीय क्लिनिक ले गए थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब शबरा की तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया. अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी गुलक्शा परवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.
एआई जेनरेटेड प्रतीकात्मक तस्वीर
कुमार ने बताया कि शबरा के पति सोमवार को पहले उसे एक स्थानीय क्लिनिक ले गए थे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. उन्होंने बताया कि मंगलवार को जब शबरा की तबीयत फिर बिगड़ने लगी तो उन्हें तुरंत एम्स ले जाया गया.
अधिकारी ने बताया कि मृतका के पति की शिकायत के आधार पर आरोपी गुलक्शा परवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी.
जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच करने में जुटी हुई है. मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनको लगी चोट आदि की जानकारी आएगी. इसके बाद पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे का काम करेगी. पुलिस यह भी पता लगाएगी कि क्या बहू के पीटने के बाद लगने वाली चोट से उनकी मौत हुई या फिर जब वह इलाज के बाद घर आ गई तो क्या दोबारा उन्हें कोई और तकलीफ तो नहीं हुई. इन सब पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की जांच करेगी. इसके बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवायी होगी.
अभी हाल ही में बिहार में एक कार्यक्रम में लोगों की सहिष्णुता को लेकर कार्यक्रम किया गया था जहां हाल की कई उन घटनाओं का जिक्र किया गया था जिसमें किसी ने बच्चे के पिचकारी से रंग डालने के विवाद में किसी की जान ले ली तो कहीं लोग छोटी-छोटी बातों पर बच्चों को पीट देते हैं. ऐसे में एक के बाद एक होती ऐसी घटनाएं इस सवाल को गहराई से सोचने पर मजबूर कर देती हैं कि क्या अब लोगों में सहिष्णुता या धैर्य नहीं रह गया है.
About the Author

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.