Anant Singh News: मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने शपथ की अनुमति दी है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में बंद सिंह कड़ी सुरक्षा में विधानसभा जाकर शपथ लेंगे और फिर वापस जेल भेजे जाएंगे.
बता दें, इससे पहले निचली अदालत ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिससे उनकी विधायकी की शपथ पर संकट मंडरा रहा था. कोर्ट के आदेश के बाद अनंत सिंह को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बिहार विधानसभा में लाया जाएगा, जहां वे विधायक पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उन्हें फिर से जेल में वापस भेज दिया जाएगा, क्योंकि दुलारचंद यादव हत्याकांड में उनकी नियमित जमानत अभी तक नहीं मिली है.
क्या है पूरा मामला?
यह वही मामला है जिसमें अक्टूबर 2025 में मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी और अनंत सिंह सहित कुछ अन्य पर हत्या की साज़िश का आरोप लगा था. इस मामले के चलते वे चुनाव से पहले ही गिरफ्तार होकर जेल में रह रहे हैं. यह मामला बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान का है. 29-30 अक्टूबर को मोकामा में चुनाव प्रचार चल रहा था. जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में 75 साल के दुलारचंद यादव प्रचार कर रहे थे. दुलारचंद खुद मोकामा क्षेत्र के पुराने दबंग नेता थे जो कभी लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार जैसे बड़े नेताओं से जुड़े रहे. बताया जाता है कि इसी दौरान अनंत सिंह के काफिले और विरोधी पक्ष के समर्थकों के बीच टकराव हो गया. गाली-गलौज से शुरू हुई बात मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गई. कथित तौर पर दुलारचंद यादव को पैर में गोली लगी.
अनंत सिंह ने जेल से लड़ा विधानसभा चुनाव
परिजनों का आरोप है कि गोली मारने के बाद अनंत सिंह के समर्थकों ने गाड़ी चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, मौत भारी चीज के गुजरने से हुई, लेकिन गोली का भी जिक्र है. इस घटना में अनंत सिंह पर मुख्य आरोप लगा. घटना के कुछ दिन बाद 2 नवंबर को पटना पुलिस ने अनंत सिंह को उनके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया. तब से वह पटना की बेऊर जेल में बंद हैं. इस मामले में 80 से ज्यादा लोगों को पकड़ा गया है. जांच पटना पुलिस और सीआईडी कर रही है. दिलचस्प बात यह है कि जेल में बंद रहते हुए ही अनंत सिंह ने मोकामा सीट से चुनाव लड़ा और जीत प्राप्त की.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.