आज क्रिसमस के दिन यात्री पटना मेट्रो की सवारी नहीं कर सकते हैं। तकनीकी खराबी के कारण 76 दिन बाद मेट्रो ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है। 2 महीने पहले सीएम ने इसका उद्घाटन किया था।
पटना मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड ने एक सार्वजनिक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल, बुधवार को ही तकनीकी समस्याओं के कारण 76 दिनों बाद मेट्रो सेवा को रोका गया, जो आज दूसरे दिन भी ठीक नहीं हुआ है। मेट्रो के अनुसार इस तकनीकी खराबी को जल्द से जल्द ठीक कर सेवाएं बहाल करने की कोशिश की जा रही है।
पटना मेट्रो रेल सेवाएं जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी
पटना मेट्रो ने लिखा कि अप्रत्याशित तकनीकी खराबी के कारण आज भी पटना मेट्रो रेल सेवाएं जनता के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। हमारी तकनीकी टीम इस समस्या को जल्द से जल्द हल करने के लिए अथक प्रयास कर रही है।
मेट्रो में सफर करते लोग।
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और इस दौरान आपके धैर्य और सहयोग के लिए हम आभारी हैं। सेवाओं के फिर से आरंभ होने के संबंध में आगे की जानकारी आधिकारिक माध्यमों से साझा की जाएगी।
प्रायोरिटी कॉरिडोर में हो रहा मेट्रो संचालन
पटना मेट्रो की प्रायोरिटी कॉरिडोर का 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्घाटन किया था। 7 अक्टूबर से आम यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन का संचालन शुरू हो गया था। अभी पटना मेट्रो का संचालन भूतनाथ, जीरो माइल और आइएसबीटी तक किया जा रहा है। इन तीन स्टेशन का किराया 15 रुपए ही है।
मेट्रो की अधिकतम रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे रखी गई है। पटना के मेट्रो स्टेशन पर डबल लेयर में सुरक्षा व्यवस्था बहाल की गई है। यात्रियों को दिल्ली मेट्रो जैसी जांच से गुजरना पड़ रहा है।

मेट्रो की ओर से नोटिस जारी हुआ है।
मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल वर्क पूरा
पटना मेट्रो में नए साल में दो नए स्टेशन शुरू हो जाएंगे। मलाही पकड़ी स्टेशन में सिविल और स्ट्रक्चर से संबंधित सभी काम पूरे कर लिए गए हैं, जबकि खेमनीचक में अलाइनमेंट और आंतरिक निर्माण तेजी से चल रहा है।
खेमनीचक एक कनेक्टिंग स्टेशन है, इसलिए इसका निर्माण अन्य स्टेशन पर भी मेट्रो दौड़ाने के लिए जरूरी है। अधिकारियों के मुताबिक टेस्टिंग, सिग्नलिंग और सुरक्षा मूल्यांकन जैसे अंतिम चरण की प्रक्रिया चल रही है। पटना जंक्शन से रुकनपुरा और मीठापुर तक कुल 9.35 किलोमीटर में अंडरग्राउंड कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.