बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने एक मजहबी जलसे में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के खिलाफ अत्यंत अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी की है. यूपी में गौकशी कानून के विरोध में मुस्लिमों को उकसाते हुए मौलाना ने भाषाई मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. इस घृणित बयान के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है.
मौलाना अब्दुल्ला सलीम और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की फाइल फोटो
सोशल मीडिया पर वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के अनुसार, मौलाना ने उत्तर प्रदेश में गौकशी के खिलाफ लागू सख्त कानूनों की आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री की वृद्ध माता के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया. मौलाना ने भड़काऊ अंदाज में कहा कि उत्तर प्रदेश में ऐसा कानून बना दिया गया है कि यदि किसी के पास मुख्यमंत्री की मां का मांस (गोश्त) भी मिल जाए, तो पुलिस उसका एनकाउंटर कर देती है या पैरों में छेद कर देती है.
शर्मनाक वाक्यों को कई बार दोहराया
मौलाना अब्दुल्ला सलीम, जिनकी गिनती बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश के प्रभावशाली मुस्लिम धर्मगुरुओं में होती है. उन्होंने अपनी तकरीर के दौरान ‘योगी की अम्मा का गोश्त खाकर दिखाओ’ जैसे शर्मनाक वाक्यों को कई बार दोहराया. उनका यह बयान विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय को उकसाने और यूपी सरकार की कानून-व्यवस्था को चुनौती देने के उद्देश्य से दिया गया प्रतीत होता है. मौलाना ने तंज कसते हुए कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में किसी के पास महज 250 ग्राम मांस भी मिल जाए, तो प्रशासन उसे अपराधी मानकर सख्त कार्रवाई करता है. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की मां का जिक्र कर धार्मिक उपदेश के मंच से व्यक्तिगत नफरत और वैमनस्य फैलाने की कोशिश की.
हिंदू संगठनों में आक्रोश
इस विवादित टिप्पणी के सामने आने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. हिंदू संगठनों और भाजपा नेताओं ने मौलाना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि किसी भी धार्मिक मंच से एक मुख्यमंत्री की मां, जिनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, उनके विरुद्ध ऐसी घृणित भाषा का इस्तेमाल करना न केवल अपराध है, बल्कि यह सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की सोची-समझी साजिश है. फिलहाल इस मामले में पुलिस के संज्ञान लेने और भड़काऊ भाषण के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की संभावना जताई जा रही है.
About the Author

मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.