बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई अहम फैसलों का ऐलान किया है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, फुट ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाएंगे. हादसा संभावित स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे. वाहन चालकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इन कदमों से पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा.
नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार में लोगों की आमदनी बढ़ी है और सड़कों पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने साफ कहा कि सड़क पर सुरक्षित चलना हर नागरिक का अधिकार है. इसी को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग को कई अहम निर्देश दिए गए हैं.
भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुटपाथ
सरकार ने शहरी इलाकों, खासकर भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फुटपाथ बनाने का आदेश दिया है. जहां जरूरत होगी, वहां जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी ताकि लोग सुरक्षित सड़क पार कर सकें. इसके अलावा फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाने की भी योजना है. वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश भी दिया गया है, ताकि वे पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनें. जिन जगहों पर ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं, उन्हें ‘ब्लैक स्पॉट’ के रूप में चिन्हित कर वहां फुटपाथ और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे.
सीएम के खास ऐलान
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि इन कदमों से सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और उनका जीवन पहले से अधिक आसान होगा. आईए एक नजर डालते हैं उनकी खास बातों पर…
- शहरों में खासकर भीड़भाड़ वाली जगहों को चिन्हित कर वहां जल्दी से जल्दी फुटपाथ बनाए जाएंगे.
- जहां जरूरत होगी, वहां पैदल लोगों के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएगी, ताकि वे सुरक्षित सड़क पार कर सकें.
- चुनी गई जगहों पर फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाए जाएंगे, जिससे लोगों को सड़क पार करने में आसानी हो.
- सभी सरकारी और निजी वाहन चालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे पैदल चलने वालों के अधिकार और सुरक्षा का ध्यान रखें.
- गांव और शहरों में जहां सड़क हादसे ज्यादा होते हैं (ब्लैक स्पॉट), उन जगहों को चिन्हित कर फुटपाथ बनाए जाएंगे और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि दुर्घटनाएं कम की जा सकें.
- इन सभी कामों को जल्दी पूरा करने के लिए परिवहन विभाग को तेज़ी से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
- सरकार को विश्वास है कि इन फैसलों से पैदल चलने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ेगी और उनका रोजमर्रा का जीवन आसान होगा.
About the Author

Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.