Patna Commercial Gas Problem: रविंद्र यादव ने आगे बताया कि बोरिंग रोड और मौर्य लोक में भी उनका एक-एक स्टॉल है. दोनों जगह गैस नहीं है. इस वजह से दोनों स्टाल पहले ही बंद हैं. अब खाओ गली की दुकान भी बंद करने की नौबत आ गई है. उन्होंने आगे बताया कि अगर उनकी दुकानें बंद होती हैं तो करीब 12 स्टाफ बेरोजगार होंगे. उनके यहां अभी…
स्ट्रीट फूड वेंडर का हाल ज्यादा खराब
पटना के जादूघर के पास स्थित खाओ गली की ज्यादातर दुकानें गैस की किल्लत के कारण बंद पड़ी हैं. कुछ दुकानें जो किसी तरह चल रही हैं, वे या तो ब्लैक में गैस खरीदकर काम चला रहे हैं या फिर घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल कमर्शियल कामों के लिए कर रहे हैं.
खाओ गली में फास्ट फूड की दुकान चलाने वाले रविंद्र यादव बताते हैं कि पिछले कई दिनों से गैस मिलने में काफी परेशानी हो रही है. इसी वजह से यहां कई दुकानें पहले ही बंद हो चुकी हैं. अब मेरा भी वही हाल होने वाला है. मेरे पास सिर्फ एक से डेढ़ दिन की गैस बचा हुआ है. अगर कहीं से जुगाड़ नहीं हुआ, तो दुकान बंद करनी पड़ेगी.
रविंद्र यादव ने आगे बताया कि बोरिंग रोड और मौर्य लोक में भी उनका एक-एक स्टॉल है. दोनों जगह गैस नहीं है. इस वजह से दोनों स्टाल पहले ही बंद हैं. अब खाओ गली की दुकान भी बंद करने की नौबत आ गई है. उन्होंने आगे बताया कि अगर उनकी दुकानें बंद होती हैं तो करीब 12 स्टाफ बेरोजगार होंगे. उनके यहां अभी 12 लोग काम करते हैं. अगर काम बंद रहा, तो सभी का खर्च निकालना मुश्किल हो जाएगा.
फेमस मटन दुकान पर भी लग सकता है ताला
पटना के वर्ल्ड फेमस चंपारण मीट हाउस के मालिक राजू भइया बताते हैं कि कमर्शियल गैस की किल्लत से उनके यहां चावल और रोटी बनाने के साथ-साथ प्याज गलाने और पेस्ट तैयार करने में काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि उनके यहां लिट्टी और मटन तो कोयले पर बनता है, लेकिन कुछ आइटम ऐसे हैं जिनके लिए गैस का इस्तेमाल जरूरी होता है. गैस की कमी के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है.
फिलहाल रोटी बनाना बंद कर दिया गया है, क्योंकि इसे लकड़ी या कोयले की आग पर बनाना संभव नहीं है. इसमें ज्यादा समय लगता है. इतने देर तक ग्राहक इंतजार भी नहीं करते. राजू भइया ने आगे कहा कि अगर जल्द स्थिति में सुधार नहीं हुआ और कमर्शियल गैस की सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो मटन हाउस बंद करने की नौबत आ सकती है. वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे कुछ दिन तक काम चलाया जा सकता है, लेकिन बिना गैस के लंबे समय तक काम करना संभव नहीं है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.