Kangana Ranaut Lok Sabha speech : कंगना रनौत ने लोकसभा में अपने तेज तर्रार और जोशीले उद्बोधन से सदन का ध्यान खींचा. एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन और ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर बोलते हुए कंगना ने कहा कि मतदाता सूची की सफाई,पारदर्शी चुनाव और एकसाथ मतदान-ये तीनों कदम देश की लोकतांत्रिक रीढ़ को और मजबूत करने के लिए जरूरी हैं. बिहार में लाखों अवैध वोटरों के हटने और रिकॉर्ड वोटिंग का उदाहरण देते हुए कंगना ने विपक्ष पर भी ताबड़तोड़ हमला बोला.
बिहार की मिसाल और 60 लाख वोटरों का मुद्दा
वन नेशन वन इलेक्शन पर कंगना रनौत का जोर
कंगना रनौत ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का समर्थन करते हुए कहा कि ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ देश में चुनावी खर्च और प्रशासनिक दबाव को कम करेगा. उनके अनुसार, ”अगर लोकसभा और विधानसभा चुनाव एकसाथ हों तो यह लोकतंत्र का उत्सव बनेगा और जनता का जुड़ाव भी बढ़ेगा.” उन्होंने कहा कि हर साल चुनाव होने से संसाधनों पर अनावश्यक बोझ पड़ता है.
राहुल गांधी और विपक्ष पर कंगना रनौत का सीधा हमला
कंगना ने विपक्ष पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ये रोज एसआईआर-एसआईआर चिल्लाते थे, दिल दहल जाता था. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी अपने भाषण में बार-बार पुराने तर्क दोहराते रहते हैं. कंगना ने कहा कि उनके भाषण का अंत एक ऐसी विदेशी महिला की तस्वीर पर आकर रुका, जिसने खुद कहा है कि वह भारत कभी नहीं आई. कंगना ने इस तस्वीर के लिए संसद की ओर से क्षमा भी मांगी.उन्होंने कहा, ये ईवीएम हैक होने की बात करते हैं, लेकिन भूल जाते हैं कि प्रधानमंत्री दिलों को हैक करते हैं.
इंदिरा गांधी–राजनारायण केस का कंगना ने किया उल्लेख
कंगना ने अपने उद्बोधन में 1975 के चर्चित राजनारायण बनाम इंदिरा गांधी केस का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी धांधलियों का इतिहास कांग्रेस के दौर से रहा है. प्रियंका गांधी द्वारा ‘पुरानी बातें छोड़ो’ कहने पर कंगना ने कहा कि, आपकी माता जी के पास नागरिकता आने के कई साल पहले से वह वोट देती आ रही थीं। ये लोग संविधान और कानून का सम्मान नहीं करते. कंगना ने कहा कि वह राहुल गांधी पर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहतीं, मगर यह सबके सामने है कि क्यों उनकी पार्टी एकल अंक पर सिमट गई है. उनके चरित्र में कोई ताकत नहीं है.
About the Author

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.