Khan Sir Driving Tips during Fog: पटना वाले खान सर ने एक जबरदस्त ट्रिक बताई है. जिससे आपको कोहरे में गाड़ी चलाने में अब कोई परेशानी नहीं होगी. सर ने इसके लिए मोबाइल का एक इस्तेमाल बताया है. जिससे आप कोहरे के बावजूद भी सड़क को साफ-साफ देख सकेंगे और आराम से गाड़ी आगे बढ़ती रहेगी.
इसी समस्या से बचने के लिए पटना के मशहूर शिक्षक खान सर का एक अनोखा और शानदार टिप्स चर्चा में आ गया है. क्लास के दौरान छात्रों को समझाते हुए उन्होंने कोहरे में सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने की एक आसान ट्रिक बताई. इस ट्रिक में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने की बात कही गई है. खान सर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मौजूदा मौसम को देखते हुए लोग इसे काफी रिलेटेबल और उपयोगी भी मान रहे हैं.
कोहरे में गाड़ी चलाएं, इस ट्रिक के जरिए
पटना के चर्चित शिक्षक खान सर ने क्लास के दौरान कोहरे में ड्राइविंग को लेकर एक दिलचस्प तर्क रखा है. उन्होंने समझाया कि घने कोहरे में इंसान की आंखें सीमित दूरी तक ही देख पाती हैं, क्योंकि नजर कोहरा पार नहीं कर पाती. ऐसे हालात में सामने का रास्ता साफ दिखाई देना मुश्किल हो जाता है.
खान सर के मुताबिक, मोबाइल फोन का कैमरा इस समस्या में कुछ हद तक मददगार साबित हो सकता है. उनका कहना है कि कैमरे की तकनीक ऐसी होती है कि वह कोहरे को भेदते हुए आगे का दृश्य दिखाने में सक्षम होता है. यह सामान्य आंखों से देख पाना संभव नहीं होता. उन्होंने इसके पीछे कारण बताते हुए कहा कि कैमरे से निकलने वाली इंफ्रा किरणें कोहरे को पार कर लेती हैं, जिससे आगे का रास्ता मोबाइल स्क्रीन पर नजर आने लगता है.
View this post on Instagram
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.