Bihar News: होली के मद्देनजर पटना जंक्शन पर सुरक्षा और टिकट जांच व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन परिसर में लगातार गश्त कर रहे हैं, वहीं टीटीई की टीम सघन टिकट जांच अभियान चला रही है. प्लेटफॉर्म से लेकर प्रवेश द्वार तक यात्रियों से टिकट की मांग की जा रही है और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया जा रहा है. मुख्य टिकट निरीक्षक खुद अभियान की निगरानी कर रहे हैं. होली के दौरान बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने और सतर्क रहने की अपील की है.
पटना जंक्शन पर टिकट की जांच करते रेलवे के अधिकारी.
स्टेशन पर मौजूद मुख्य टिकट निरीक्षक खुद मोर्चा संभाले हुए हैं. उनके नेतृत्व में टीटी की टीम शिफ्ट के आधार पर ड्यूटी कर रही है. दोपहर 2 बजे से शुरू हुई शिफ्ट में तैनात कर्मी यात्रियों से टिकट की मांग कर रहे हैं और संदिग्ध स्थिति में पूछताछ भी कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि होली के दौरान बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, इसलिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है.
RPF-GRP की विशेष नजर
हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक इस समय यात्री ट्रैफिक अपेक्षाकृत कम है. फिर भी जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है. बिना टिकट यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्रियों से मौके पर ही जुर्माना वसूला जा रहा है. TTE ने बताया कि सुबह से शाम तक अलग-अलग शिफ्ट में कर्मियों की तैनाती की गई है ताकि स्टेशन पर हर समय निगरानी बनी रहे. होली को लेकर परदेसियों के आने का सिलसिला जारी है. विभिन्न राज्यों से ट्रेनें पटना पहुंच रही हैं, जिनमें कई स्पेशल ट्रेनें भी शामिल हैं. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म एरिया, वेटिंग हॉल और बाहर निकलने वाले रास्तों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है. आरपीएफ और जीआरपी की टीम संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए है.
रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से की अपील
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपना टिकट सुनिश्चित कर लें और नियमों का पालन करें. बिना टिकट यात्रा करने पर न केवल जुर्माना भरना पड़ेगा, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. साथ ही, यात्रियों से यह भी कहा गया है कि वे भीड़भाड़ के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेल पुलिस को दें. होली के मौके पर पटना जंक्शन पर सुरक्षा और टिकट जांच की यह सख्ती त्योहार के दौरान सुचारू और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि आने वाले दिनों में भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित बनी रहे.
About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.