Nusrat Praveen Joined Patna Sadar Hospital: हिजाब विवाद के बाद आखिरकार डॉ. नुसरत प्रवीण ने आखिरकार सरकारी नौकरी ज्वाइन कर ली है.जानकारी के अनुसार नुसरत परवीन ने पटना सदर अस्पताल में योगदान दिया था.
बता दें, इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने आयुष डॉक्टरों की ज्वाइनिंग की तारीख 2 बार बढ़ाई थी. पहले आयुष डॉक्टरों को 31 दिसंबर और फिर बाद में तिथि बढ़ाते हुए 6 जनवरी तक उन्हें ज्वाइन करने का मौका दिया था. वहीं अब बताया जा रहा है कि नुसरत परवीन ने 6 जनवरी को पटना सदर अस्पताल में योगदान दे दिया है. हालांकि डॉक्टर नुसरत परवीन ने ज्वाइनिंग के बाद मीडिया से कोई बातचीत नहीं की है.
कौन हैं नुसरत परवीन?
दरअसल डॉ. नुसरत प्रवीण वही आयुष चिकित्सक हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देने के कार्यक्रम के दौरान नुसरत का हिजाब हटाया था, जिसको लेकर वह खूब चर्चा में आई थीं. वहीं इस प्रकरण के बाद नुसरत परवीन के सरकारी नौकरी ज्वाइन करने को लेकर संशय की स्थिति थी. लेकिन, नुसरत ने आखिरकार नौकरी ज्वाइन कर इस मामले से संशय खत्म कर दिया है. यह घटना उस समय काफी विवादों में रही थी और सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक इस पर तीखी बहस हुई थी. मामला तूल पकड़ने के बाद सरकार और प्रशासन की भी किरकिरी हुई थी.
अब पटना सदर अस्पताल में तैनाती
हिजाब विवाद के बाद लंबे समय तक चर्चा में रहीं डॉ. नुसरत प्रवीण ने अब पटना सदर अस्पताल में आयुष चिकित्सक के तौर पर अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं. अस्पताल सूत्रों के अनुसार, ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ओपीडी और अन्य चिकित्सकीय जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी. आयुष विभाग के तहत वह मरीजों के इलाज में अपनी भूमिका निभाएंगी.

About the Author

A Multimedia Journalist having experience of more than 14 years in mainstream media Industry. Currently Working with Network 18 Media & Investment Limited for News18 Hindi Website as a Chief Sub Editor. He …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.