आलम यह है कि साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को भी चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट पर कारोबार कर रही है. इंडस्ट्रियल डिमांड बढ़ने, ग्रीन एनर्जी सेक्टर में उपयोग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के चलते चांदी की कीमतों में लगातार उछाल बना रहा. यही वजह है कि जिन निवेशकों ने साल की शुरुआत में चांदी में पैसा लगाया था, उन्हें साल के अंत तक रिकॉर्ड रिटर्न मिला. कुल मिलाकर, 2025 का साल सोना-चांदी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए ‘गोल्डन के साथ साथ सिल्वर ईयर’ साबित हुआ है.
आज क्या है रेट?
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,200 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,30,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,06,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
हर तरफ चांदी ही चांदी
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,44,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,51,320 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,40,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,47,200 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,27,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 103,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 233 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 197 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.