पिछले 24 घंटे के भीतर ही सोने की कीमत में करीब ₹700 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में लगभग ₹10,000 प्रति किलो तक का उछाल देखने को मिला है. इस तेजी के चलते न्यू ईयर से पहले ही सोना ₹1,42,000 प्रति 10 ग्राम के पार निकल चुका है, वहीं चांदी की कीमत ₹2,26,000 प्रति किलो के स्तर को भी छू चुकी है.
आगे क्या रहेगा रुख?
बाजार एक्स्पर्ट का मानना है कि नए साल के आगमन तक सोना और चांदी की मांग और तेज हो सकती है. ऐसे में कीमतों में फिलहाल किसी बड़ी गिरावट की संभावना कम नजर आ रही है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार से पॉजिटिव संकेत मिलते रहे, तो आने वाले दिनों में सोना और चांदी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकते हैं.
आज का क्या है रेट?
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,37,300 रूपये से बढ़कर 1,38,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,42,140 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,28,000 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,04,500 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
हर तरह की चांदी दो लाख के पार
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,10,700 रूपये से बढ़कर 2,20,000 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,26,600 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,15,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,21,450 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,25,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 101,500 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 209 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 176 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.