Patna Gold-Silver Price Today: पटना के ज्वेलरी बाजार में दिसंबर के पहले सप्ताह में सोने की कीमतों में स्थिरता बनी रही. सप्ताह के अंत में सोना ₹500 प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर ₹1,29,700 (24 कैरेट) पर बिका. चांदी में मामूली बढ़ोतरी के बाद आज उसका भाव ₹1,79,000 प्रति किलो पर स्थिर है. एक्सपर्ट्स के अनुसार बाजार में फिलहाल स्थिरता रहने का अनुमान है.
पाटलिपुत्र सर्राफा संघ के ताज़ा रेट चार्ट के मुताबिक, पिछले सात दिनों में सोने की कीमतों में 500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है, जबकि चांदी 2000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है. कुल मिलाकर, दिसंबर का पहला सप्ताह ज्वेलरी बाजार के लिए शांत और स्थिरता भरा रहा. एक्सपर्ट कहते हैं कि फिलहाल कीमतों में स्थिरता ही बने रहने का अनुमान है.
क्या है लेटेस्ट रेट
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 129700 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,33,591 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,20,00 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 98,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी में स्थिरता
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 1,79,000 रूपये प्रति किलो है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 1,77,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,82,310 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 117,000 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 95,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 172 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 168 रूपये प्रति ग्राम है.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.