बाजार से मिली जानकारी के मुताबिक, आज सोने के दाम में करीब 6 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी 14 हजार 500 रुपये प्रति किलो तक सस्ती हो गई है. अचानक आई इस भारी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है. हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि आखिर नए साल में सोना-चांदी क्यों फिसले और आगे कीमतों की चाल कैसी रहने वाली है. एक्सपर्ट कहते हैं कि आने वाले समय में ग्लोबल बाजार के आधार पर दाम में उतार चढ़ाव लगा रहेगा.
आज किस रेट में हो रही है बिक्री
आज पटना के ज्वेलरी बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 1,40,000 रूपये से घटकर 1,34,000 रूपये प्रति 10 ग्राम है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 1,38,020 रूपये प्रति 10 ग्राम हो जाती है. बिना जीएसटी जोड़े 22 कैरेट सोना 1,24,500 रूपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,02,000 रूपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
चांदी हुई क्रैश
पटना के ज्वेलरी बाजार में एक किलो चांदी की बिक्री 2,44,500 रूपये से घटकर 2,30,500 रूपये प्रति किलो है. जीएसटी जोड़ने पर इसकी कीमत 2,37,415 रूपये प्रति किलो हो जाती है. इस तरह, एक किलो हॉल मार्क वाले चांदी के आभूषणों की बिक्री 2,26,000 रूपये प्रति किलो हो रही है. अगर जीएसटी जोड़ दिया जाए तो इसकी कीमत 2,32,780 रूपये हो जाती है.
आभूषणों का एक्सचेंज रेट क्या है?
22 कैरेट वाले सोने के पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट 1,21,500 रूपये है जबकि 18 कैरेट सोने के पुराने आभूषण 99,000 रूपये में एक्सचेंज हो रहे हैं. चांदी में हॉलमार्क आभूषणों का एक्सचेंज रेट 220 रूपये प्रति ग्राम जबकि बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों का एक्सचेंज रेट 185 रूपये प्रति ग्राम है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.