Last Updated:
Patna Dog Show 2026: चाव चाव ब्रीड के एंजो ने भी डॉग शो में अपना जलवा बिखेरा. अपने बहुत घने और मोटे फर की वजह से यह यह टेडी-बियर जैसा क्यूट दिख रहा है. डॉग शूज, हार्नेस बेल्ट और कलरफुल नेक स्कार्फ एकदम हीरो जैसा लुक दे रहा है. यह बिल्कुल भी एग्रेसिव नहीं है. अभी इसकी उम्र 13 महीने की है. इसके ऑनर….
पटना के बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित भव्य डॉग प्रदर्शनी में लगभग 80 प्रतिभागियों ने अलग-अलग नस्लों के अपने पालतू कुत्तों के साथ भाग लिया. इस प्रतियोगिता में अलाबाई नस्ल का डॉग काली (ओनर-अभिषेक कुमार सिंह) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया. आपको बता दें कि अलाबाई नस्ल सबसे पुरानी और शक्तिशाली कुत्तों की नस्लों में से एक है. यह मूल रूप से मध्य एशिया (कजाखस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान आदि) का रहने वाला है और सदियों से भेड़ों और मवेशियों की रक्षा के लिए पाला जाता रहा है.

इस डॉग शो में पोमेरेनियन नस्ल के कुत्ते कोको ने सबका दिल जीत लिया. इसकी ऑनर अभिलाषा हैं.<br />पूरे डॉग शो में इसका लुक काफ़ी चर्चा का विषय बना रहा. सफेद, घना और मुलायम फर उसे बहुत फ्लफी और रॉयल लुक दे रहा था. उसकी आंखों पर लगाए गए राउंड ब्लू सनग्लासेस उसे फंकी और फैशनेबल बना रहे हैं. उसने काले रंग के छोटे बूट्स पहने हैं. यह डॉग साधारण पेट की बजाय स्टाइल आइकन जैसा फील दे रहा था. हर कोई इसके साथ सेल्फी लेते हुए दिखाई दिया.

हस्की ब्रीड का हंटर ने भी अपने मिलनसार अंदाज से सबका दिल जीत लिया. इसके ऑनर आर के झा थे. 30 दिन उम्र से यह आर के झा के साथ है. आठ महीने की उम्र में इसको फुल बॉडी पैरालिसिस मार दिया था. करीब चार लाख रूपये खर्च करने के बाद यह नॉर्मल हुआ. अपने लंबे बाल की वजह से यह चर्चा में रहा. बहुत ही हेल्दी, अच्छी तरह ग्रूम्ड और शो-क्वालिटी लुक वाले इस डॉग में ताकत, सुंदरता और स्टाइल तीनों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google

चाव चाव ब्रीड के एंजो ने भी डॉग शो में अपना जलवा बिखेरा. अपने बहुत घने और मोटे फर की वजह से यह यह टेडी-बियर जैसा क्यूट दिख रहा है. डॉग शूज, हार्नेस बेल्ट और कलरफुल नेक स्कार्फ एकदम हीरो जैसा लुक दे रहा है. यह बिल्कुल भी एग्रेसिव नहीं है. अभी इसकी उम्र 13 महीने की है. इसके ऑनर प्रथम ने लुधियाना से इसको पटना लाया था. चिकन खाना बेहद पसंद है. हमेशा एसी में ही रहता है. गर्मी में रहना बिल्कुल भी पसंद नहीं है.

इंग्लिश बुलडॉग के लूना और नवाब ने भी अपने बेहद मजबूत और मस्कुलर शरीर, चौड़ा सीना, मोटी टांगों से सबका ध्यान खींचा. ब्राउन (फॉन) रंग के शरीर पर चेहरे का सफेद पैच उसके लुक को और आकर्षक बना रहा है. यह कुत्ता अपने पावरफुल और क्लासिक बुलडॉग लुक के कारण बेहद प्रभावशाली नजर आ रहा है. इसके अलावा, मल्टीज, लेब्राडोर, गोल्डन रिट्रीवर, पग, रॉटविलर, ग्रेट डेन, केन कोर्सो सहित कई ब्रीड के डॉग ने हिस्सा लिया. यह दिखाता है कि पटना में भी डॉग लवर्स की कमी नहीं है.

इस शो में नवाब, शेरा, टाइसन, थोर, डमरू, गब्बर, जैकलिन, फ्रूटी, कुकी, डेविड, शिरोह, किट्टी, ब्राउनी, एल्विश और ओरियो समेत कई खूबसूरत और अलग-अलग नस्लों के डॉग्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. अपनी शानदार प्रस्तुति, स्टाइल और ट्रेनिंग से सबका ध्यान आकर्षित किया. प्रतियोगिता के दौरान इन डॉग्स ने अपनी अदाओं, चाल-ढाल और अनुशासन से जजों को प्रभावित किया. इसके चलते इन्हें विजेता घोषित किया गया. विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप आकर्षक गिफ्ट हैम्पर, सम्मान-पत्र और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया.

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि दिन-प्रतिदिन बढ़ती सहभागिता और श्वान प्रेमियों की संख्या यह दर्शाती है कि समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि कुत्ता मानव के संपर्क में आने वाला प्रथम पालतू प्राणी है, जो मनुष्य के साथ रहना पसंद करता है और आज हर परिवार का अभिन्न हिस्सा बनता जा रहा है. यह न केवल सुरक्षा प्रदान करता है बल्कि भावनात्मक रूप से भी मनुष्य का सच्चा साथी होता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.