BJP Rajya Sabha Candidates: बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार से अपने दो उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम को उम्मीदवार बनाया है. सूची जारी होते ही प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है. वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि एनडीए प्रत्याशी के रूप में उपेंद्र कुशवाहा भी नामांकन करेंगे. नितिन नवीन को संगठन में मजबूत पकड़ वाला नेता माना जाता है, जबकि शिवेश कुमार राम सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम चेहरा हैं. भाजपा के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संतुलन साधने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है.
भारतीय जनता पार्टी ने बिहार से नितिन नवीन और शिवेश कुमार राम को राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है.
कौन हैं नितिन नवीन?
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार भाजपा के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं. वे लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर सक्रिय रहे हैं. पांच बार विधायक रह चुके नबीन बिहार के बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और बिहार सरकार में मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं. पार्टी संगठन में मजबूत पकड़ और नेतृत्व क्षमता के कारण उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का फैसला अहम माना जा रहा है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कायस्थ समाज से आने वाले नितिन नवीन को राज्यसभा भेजकर भाजपा ने सामाजिक और राजनीतिक संतुलन दोनों को साधने की कोशिश की है. नितिन नवीन का नाम पहले से ही संभावित उम्मीदवारों की सूची में चर्चा में था. बताया जा रहा है कि बिहार के बाद अब नितिन नवीन राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. ऐसे में राज्यसभा में उनकी मौजूदगी भाजपा के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
शिवेश कुमार राम कौन हैं?
राजनीतिक मायने
राज्यसभा की सीटों को लेकर बिहार में पहले से ही कयासों का दौर जारी था. अब भाजपा की आधिकारिक घोषणा के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. माना जा रहा है कि एनडीए खेमे की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है. फिलहाल दोनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह का माहौल है. आने वाले दिनों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यसभा चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. बिहार की राजनीति में इस फैसले को बड़े संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.