आईएमडी की मानें तो अभी दिन और रात के तापमान में कुछ बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. सुबह शाम मामूली ठंड जबकि दोपहर में हल्की गर्मी लगने की संभावना है. होली तक मौसम ऐसा ही रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है.
पटना में 30°C, इन जिलों में चढ़ा पारा
शुक्रवार को पटना में दिन का तापमान 30°C, गया में 32°C, औरंगाबाद में 32°C, नालंदा में 31.5°C, छपरा में 31.5°C, मोतिहारी में 31.2°C, बक्सर में 30.4°C, सासाराम में 30.2°C और शेखपुरा में 31.7°C दर्ज किया गया है. इसी तरह पिछले 24 घंटों में कई जगह तापमान में 1-2 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई. यह बढ़ोतरी बताता है कि इस बार गर्मी की शुरुआत सामान्य से तेज हो सकती है.
यह जिले बने हॉट जोन
बिहार में आगे हॉट जोन की बात करें तो इसमें सबसे आगे कैमूर जिला है. यहां पिछले 15 दिनों से दिन का तापमान सबसे अधिक बना हुआ है. सासाराम, औरंगाबाद, डेहरी, बक्सर, पटना, गया सहित आस पास के जिलों में बाकियों की तुलना में अधिक तापमान दर्ज किया गया.
रातें अभी ठंडी, लेकिन असर कम
हालांकि दिन गर्म हो रहे हैं, मगर रात में ठंड का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.1°C किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ. पटना में 16.8°C, भागलपुर में 14.3°C, पूर्णिया में 15.7°C
और कटिहार में 19.6°C दर्ज हुआ. रात के समय अभी भी हल्की ठंड बनी हुई है. यानी दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर है. यही बदलाव मौसम के तेजी से बदलने का संकेत देता है.
क्या होली से पहले 40°C संभव?
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अब पश्चिमी विक्षोभ का असर एकदम कम हो गया है. आसमान साफ रहने से धूप तेज पड़ रही है. अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो मार्च के दूसरे हफ्ते तक तापमान 35-37°C तक पहुंच सकता है हालांकि होली से पहले 40°C छूने की संभावना फिलहाल नहीं मानी जा रही है. आईएमडी के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमानए 1°C से 3°C कतक बढ़ने की संभावना है. इन तमाम चीजों से यह साफ है कि सर्दी की विदाई तय है और गर्मी इस बार जल्दी दस्तक दे सकती है
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.