पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज भी पूरे बिहार में घना कोहरा और कोल्ड डे का असर बना रहेगा. फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. पटना मौसम विभाग ने 27 दिसंबर तक प्रदेश में भीषण शीतलहर और कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | तापमान अधिकतम/न्यूनतम | AQI |
| पटना | 18.9/12.5 | 187 |
| मुजफ्फरपुर | 16.2/12.6 | 232 |
| गयाजी | 16.8/7.0 | 216 |
| पूर्णिया | 17.8/12.3 | 152 |
| भागलपुर | 18.0/11.2 | 189 |
नोट- (ये आंकड़े मंगलवार के हैं)
27 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट
आईएमडी द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज से 27 दिसंबर तक बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे और शीतलहर जैसी स्थिति बनी रहने की संभावना है. आज और 24 दिसंबर तक पूर्वी बिहार को छोड़कर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में कोल्ड डे का असर देखने को मिलेगा. इसके बाद 24 से 27 दिसंबर के बीच पूरे बिहार में कोल्ड डे की स्थिति रहने का अनुमान है. कुल मिलाकर, अगले 5 दिनों तक बिहार भीषण ठंड की चपेट में रहेगा.
इसके अलावा अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में 1-4°C की वृद्धि होने की संभावना है. जबकि अगले 48 घंटो के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट होने का पूर्वानुमान है.
जानें आज के मौसम का हाल
आज यानी 23 दिसंबर को पूर्वी बिहार को छोड़कर पटना, मुजफ्फरपुर, गयाजी, बक्सर, कैमूर, सीतामढ़ी, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, दरभंगा, शेखपुरा, सहित 26 जिले में कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है. इनमें उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी रहेग. जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, पूर्वी बिहार के जिलों में कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन कोहरे का सितम जारी है. आज दिन का अधिकतम तापमान 15-20°C के बीच रहने की संभावना है. जबकि रात का तापमान 6°C से 12°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.
50 मीटर रह गई है विजिबिलिटी
पिछले 24 घंटों के दौरान गयाजी जिले मे भीषण शीत पड़ रही है. जबकि नालंदा, अरवल और जहानाबाद जिलों मे शीत दर्ज किया गया. दिन का तापमान 15°C से 20°C के बीच पहुंचा है. जबकि रात का तापमान 6.6°C से 12.6°C के बीच दर्ज किया गया. सबसे कम दृश्यता 50 मीटर गयाजी में दर्ज किया गया है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.