Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में मौसम तेजी से बदल रहा है. जहां फारबिसगंज 31.6°C के साथ सबसे गर्म रहा. पूर्णिया और किशनगंज जैसे पूर्वी जिलों में न्यूनतम तापमान में 4°C से 6°C तक की भारी वृद्धि दर्ज की गई है. पटना और गया में पारा 30°C के करीब पहुंच गया है. जिससे अब राज्य में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है.
आईएमडी का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. मामूली उतार चढ़ाव लगा रहेगा.
रात के तापमान में बढ़ोतरी
रात के तापमान यानी न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो पूर्णिया में पारा 19.1°C दर्ज हुआ. इसमें एक दिन में करीब 4°C की बढ़ोतरी हुई. गया में न्यूनतम तापमान 17.6°C रिकॉर्ड हुआ. इसमें कल के मुकाबले 3.6°C की वृद्धि दर्ज की गई. दूसरी ओर पटना में रात का तापमान 18.7°C रहा, लेकिन वृद्धि केवल 1.3°C ही रही. इसके अलावा, नालंदा में रात के तापमान में 6.5°C तक वृद्धि देखी गई. किशनगंज के रात्रि तापमान में भी 6.4°C की वृद्धि देखी गई. न्यूनतम तापमान के आंकड़ों की तुलना करें तो पूर्वी बिहार के न्यूनतम तापमान में तेज वृद्धि देखी गई है जबकि दक्षिण बिहार में मामूली बढ़ोतरी हुई. इस तरह रात का तापमान 13.5°C से लेकर 21.2°C तक रिकॉर्ड किया गया.
दिन का हाल जान लीजिए
दिन के तापमान यानी अधिकतम तापमान के आंकड़े भी लगभग यही कहानी बताते हैं. पूर्णिया में अधिकतम तापमान 30.4°C दर्ज हुआ और इसमें 0.6°C की बढ़ोतरी हुई. वहीं पटना और गया दोनों जिलों में अधिकतम तापमान 29.3°C रहा और वृद्धि केवल 0.3°C ही दर्ज की गई. सबसे अधिक बढ़ोतरी वाल्मिकीनगर में 2.6°C की रही. सबसे अधिक दिन का तापमान फारबिसगंज में 31.6°C दर्ज हुआ. पटना, गया और पूर्णिया की तुलना में दिन में भी गर्मी की रफ्तार पूर्णिया में ज्यादा तेज रही, जबकि पटना, गोपालगंज और गया में तापमान का ट्रेंड संतुलित रहा.
बिहार के किस ओर बढ़ रही है ज्यादा गर्मी
कल के तापमान के आंकड़ों से यह पता चलता है कि पूर्वी बिहार में गर्मी का असर बाकियों की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है, जबकि मध्य बिहार में मौसम धीरे-धीरे बदल रहा है. आने वाले दिनों में यही ट्रेंड जारी रहा तो सीमांचल इलाके में सबसे पहले तेज गर्मी महसूस होने की संभावना जताई जा रही है.
प्रमुख शहरों का तापमान और AQI
| शहर | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान | AQI |
| पटना | 29.3 | 18.7 | 123 |
| मुजफ्फरपुर | 28.4 | 18.6 | 105 |
| गयाजी | 29.3 | 17.6 | 125 |
| पूर्णिया | 30.4 | 19.1 | 110 |
| भागलपुर | 29.5 | 16.1 | 87 |
नोट- ये आंकड़े शनिवार के हैं.
About the Author
मीडिया में 6 साल का अनुभव है. करियर की शुरुआत ETV Bharat (बिहार) से बतौर कंटेंट एडिटर की थी, जहां 3 साल तक काम किया. पिछले 3 सालों से Network 18 के साथ हूं. यहां बिहार और झारखंड से जुड़ी खबरें पब्लिश करता हूं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.